{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में IT की 8 ठिकानों पर रेड, बड़ी कंपनी मालिकों के घर और कई स्कूल शामिल

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा एक बड़ी कार्रवाही की जा रही है। जानकारी के मुताबिक शहर के अलग-अलग 6 से 8 ठिकानों पर टीमें छापेमारी कर रही है। इनमें कई स्कूल और कपंनी मालिकों के घर शामिल है।

बुधवार की सुबह करीब 6 बजे ही फरीदाबाद में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कई टीमें पुलिस बल के साथ शहर में पहुंची। शहर में आने के बाद इन टीमों के सदस्यों को अलग-अलग ठिकानों पर डिप्लाय किया गया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से एक साथ पहली बार इतनी बड़ी रेड की जा रही है।