{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के फतेहाबाद में पब्लिक हेल्थ के XEN सस्पेंड, जाने वजह ?

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार की ओर से फतेहाबाद जिले के पब्लिक हेल्थ के XEN बलविंद्र नैन को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इसे लेकर आज बुधवार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, हरियाणा सरकार कमीशनर की ओर से पत्र जारी हुआ है, ऐसे में उनको हेडक्वार्टर अटैच कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सस्पेंशन पीरियड के दौरान उनका हेडक्वार्टर पंचकूला फिक्स किया गया है। बलविंद्र नैन के पास सिरसा के XEN का भी अतिरिक्त कार्यभार है।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय की ओर से बलविंद्र नैन के पास किसी मामले को लेकर फोन किया गया था। इस पर XEN ने रात को फोन करने को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी थी।

 इसके बाद उन पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। वही, इस बारे में XEN बलविन्द्र नैन को दो से तीन बार फोन से संपर्क किया गया, पर नहीं उठाया।