{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Property Rates: हरियाणा में जमीनों की रजिस्ट्री होगी महंगी, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे रेट, 143 तहसीलों में लागू होंगे नए कलेक्टर रेट

 
Haryana Property Rates: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा प्रदेश में 1 अप्रैल से जमीन के कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक, नए कलेक्टर रेटों को लागू करने को लेकर 143 तहसीलों और उप तहसीलों में प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर और फरीदाबाद में कलेक्टर रेट में सर्वाधिक बढ़ोतरी हो सकती है। Haryana Property Rates

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले पिछले साल एक अगस्त को कलेक्टर रेट बढ़ाए गए थे, जो आगामी 31 मार्च तक लागू रहेंगे। तब औसतन पांच प्रतिशत से लेकर कुछ क्षेत्रों में 80 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाया गया था। इसी तरह दिसंबर 2024 में कलेक्टर रेट में 10 से 58 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर रेट निर्धारण से जुड़े अधिकारियों का दावा है कि बढ़ोतरी को संतुलित रखा जाएगा ताकि आम लोगों पर ज्यादा बोझ न पड़े। इसके बावजूद विभिन्न स्थानों पर कलेक्टर रेट में अधिक वृद्धि संभव है। Haryana Property Rates

राजस्व में लगातार इजाफा

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर रेट बढ़ने से प्रापर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा, क्योंकि स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क भी उसी के आधार पर बढ़ते हैं। हालांकि कलेक्टर रेट बढ़ने से उन किसानों को सीधा फायदा होगा, जिन्हें अपनी जमीन बेचनी है। पिछले तीन वित्तीय वर्षों में जमीन की रजिस्ट्रियों से सरकार के राजस्व में लगातार इजाफा हुआ है। Haryana Property Rates

मिली जानकारी के अनुसार, 2023-24 में स्टांप ड्यूटी से 8883 करोड़ और रजिस्ट्रेशन से 600 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिला था। इसी तरह 2024-25 में स्टांप ड्यूटी से 10 हजार 313 करोड़ रुपये और रजिस्ट्रेशन से 667 करोड़ रुपये मिले। 2025-26 में स्टांप ड्यूटी से 12 हजार 322 करोड़ और रजिस्ट्रेशन से 777 करोड़ रुपये सरकार के खजाने में आए हैं।