{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के समालखा में 3 सेक्टर विकसित करने की तैयारी, जमीनों के रेट छूएंगे आसमान

 
Haryana: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि समालखा में तीन सेक्टर डेवलप करने पर विचार किया जा रहा है। सेक्टर 1, 2 और 4 में लगभग 498 एकड़ खाली जमीन जमीन मालिकों की सहमति से ई-भूमि पोर्टल के जरिए खरीदी जाएगी।

श्री कृष्ण कुमार बेदी वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान समालखा के विधायक श्री मनमोहन भडाना द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि उप-मंडल स्तर के लगभग 12 शहरों में 40,000 एकड़ जमीन में नए सैक्टर विकसित किए जाएंगे, जिसमें समालखा भी शामिल है।