Haryana PPP Update: हरियाणा में Family ID ठीक करवाने के लिए 20 अप्रैल तक का मौका, वरना होगी कानूनी कार्रवाई
Haryana PPP Update: हरियाणा सरकार ने फैमिली आईडी में फर्जीवाड़ा कर बीपीएल कार्ड का लाभ लेने वाले परिवारों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। सरकार ने साफ किया है कि जो लोग जानबूझकर गलत जानकारी देकर गरीबों की सूची में शामिल हुए हैं, उन्हें न सिर्फ सूची से बाहर किया जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज होगा।
1609 परिवारों को बीपीएल से बाहर किया गया
पिछले 1 महीने में 1609 परिवारों को बीपीएल कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है। सरकार ने ऐसे लोगों को 20 अप्रैल 2025 तक का समय दिया है कि वे खुद ही फैमिली आईडी में सही जानकारी अपडेट करें।
यदि इस अवधि में सुधार नहीं किया गया, तो लाभ की रिकवरी के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
IPC धारा 318 के तहत होगी सख्त कार्रवाई Haryana PPP Update
सरकार ने साफ किया है कि जो फर्जीवाड़ा करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 318 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा, जिसके तहत 3 साल तक की जेल हो सकती है।
मोबाइल पर भेजे जा रहे हैं चेतावनी संदेश
सरकार मोबाइल मैसेज के जरिए फर्जी बीपीएल परिवारों को नोटिस भेज रही है।
इसमें लिखा गया है:
"20 अप्रैल तक फैमिली आईडी में सही विवरण दर्ज करें और बीपीएल श्रेणी से बाहर हो जाएं। ऐसा न करने पर आप पर कानूनन कार्यवाही होगी और लाभ की रिकवरी की जाएगी।"Haryana PPP Update
कैसे हो रहा है फर्जीवाड़ा?
-
कुछ परिवार 1.80 लाख रुपये से अधिक आय होने के बावजूद खुद को गरीब दिखा रहे हैं।
-
कई मामलों में एक ही परिवार ने फर्जी बंटवारा कर अलग-अलग फैमिली आईडी बना ली हैं, ताकि सभी सदस्य बीपीएल के फायदे उठा सकें।
-
सरकार के पास इनकम डेटा और संपत्ति से जुड़ी रिपोर्टें हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विधानसभा में उठा मुद्दा, CM ने दिए एक्शन के आदेश
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तुरंत जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। सरकार ने PPP (Parivar Pehchan Patra) की मदद से ऑनलाइन डाटा वेरिफिकेशन तेज कर दिया है।
जानें बीपीएल कार्ड के नियम
-
बीपीएल कार्ड उन्हीं परिवारों को मिलता है जिनकी सालाना इनकम ₹1,80,000 या उससे कम हो।
-
यह कार्ड मिलने से राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास जैसी योजनाओं में विशेष छूट मिलती है।
-
फर्जी लाभ लेने वालों से वसूली और सजा दोनों का प्रावधान है। Haryana PPP Update