{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, क्राइम ब्रांच ने हिस्ट्रीशीटर नितिन रोहतकिया को किया गिरफ्तार, पैरे में लगी गोली

 

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां क्राइम ब्रांच ने थाना पल्ला इलाके में मुठभेड़ के बाद नितिन रोहतकिया को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के ठीक होने के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी और पुलिस रिमांड की मांग करेगी। 

जानकारी के मुताबिक, नितिन रोहतकिया हत्या के प्रयास के मामले में वांछित है। वह थाना पल्ला का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी पर करीब 17 मुकदमे दर्ज है।