हरियाणा पुलिस इन 3 अधिकारियों को नोटिस करेगी जारी, AO सुसाइड केस से जुड़ा मामला
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सेक्टर-3 थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मृतक के कार्यालय जाकर जांच करेगी और वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालेगी। पुलिस के मुताबिक, बलवंत सिंह ने आत्महत्या से पहले लिखे सुसाइड नोट में इन अधिकारियों के नामों का उल्लेख किया था। Haryana News
सुसाइड नोट को CFSL भेजा
जानकारी के मुताबिक, जांच के अहम हिस्से के तौर पर पुलिस ने सुसाइड नोट को CFSL भेजा है, जहां हस्तलिपि और हस्ताक्षर का मिलान किया जाएगा। इसके साथ ही बलवंत सिंह का मोबाइल फोन भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है, ताकि आत्महत्या वाले दिन उनकी आखिरी बातचीत और घटना से पहले चार-पांच घंटे के दौरान किन लोगों से संपर्क हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा सके। Haryana News
प्रोडक्शन वारंट
मिली जानकारी के अनुसार, मामले में पूर्व CFO अमित दिवान पहले ही IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े 590 करोड़ रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार हो चुके हैं। चंडीगढ़ पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी और रिमांड लेने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर इस मामले में गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। Haryana News
बैंक घोटाला मामला
चंडीगढ़ पुलिस सूत्रों के अनुसार, नोट में आरोप लगाया गया है कि उन्हें 590 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का पूरा दोष अपने ऊपर लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मानसिक तनाव के चलते बलवंत सिंह ने सोमवार को हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। बलवंत का अंतिम संस्कार हरियाणा के झज्जर जिले में उनके पैतृक गांव में किया गया है।