Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज; एक का सिर फूटा, 20 घायल
जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें फैक्ट्री गेट के पास इकट्ठा होने से रोका जा रहा था, जिसके बाद पुलिस की टीमें एकदम से कर्मचारियों को खदेड़ने लगी। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। इसमें 20 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। वहीं, एक कर्मचारी के सिर में लाठी लगने से काफी खून बहने लगा, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कहा कि यहां धारा 163 लागू है और किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। मगर, प्रदर्शनकारी नहीं माने और लाठीचार्ज के के विरोध में हंगामा करते हुए पुलिस की बाइक को आग के हवाले कर दिया। एक बोलेरो में भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स लंबे समय से शोषण का शिकार हैं। न्यूनतम मजदूरी, ओवरटाइम भुगतान, सुरक्षा और स्थायीकरण जैसी मांगें वर्षों से लंबित हैं। होंडा कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बाद अब सत्यम, मुंजाल शोवा, रिको और अन्य कंपनियों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। चेतावनी दी कि जब तक उनको सैलरी में बढ़ोतरी का लेटर नहीं मिल जाता, हड़ताल जारी रहेगी। Haryana News
पुलिस से नोकझोंक
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया तो नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की कर पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों का कहना था कि यह उनकी हक की लड़ाई है, जो प्रबंधन और उनके बीच का मामला है। पुलिस को बीच में नहीं आना चाहिए और न ही प्रबंधन की तरफदारी करनी चाहिए।
जानकारी के मुताबिक, DC अजय कुमार ने बीती शाम बयान जारी किया। कहा कि सरकार की तरफ से न्यूनतम वेतन (मिनिमम वेजेज) की दरों में वृद्धि की गई है। यह एक अप्रैल से लागू मानी जाएगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, बताया कि अकुशल श्रमिकों का वेतन 11275 से बढ़ कर 15220, अर्द्धकुशल श्रमिकों का वेतन 12430 से बढ़ कर 16780 रुपए और कुशल श्रमिकों का वेतन 13704 से बढ़ कर 18500 रुपए किया गया है। उच्च कुशल का वेतन 14389 से बढ़ कर 19425 रुपए हो जाएगा। यह बढ़ोतरी लगभग 35 प्रतिशत है।