{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में 10 दिन में 14000 गाड़ियों पर एक्शन, पुलिस ने करोड़ों का लगाया जुर्माना 

 
Naya Haryana : हरियाणा के नूंह जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला पुलिस ने जिले में वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने पिछले दस दिन में लगभग 14000 वाहनों के चालान कर लगभग एक करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने लगभग 20 लाख रुपये के जुर्माने की रकम वसूल भी कर ली है। SP नूंह डा. अर्पित जैन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें ताकि वे पूर्ण रूप से सुरक्षित होकर अपने घर पहुंच सकें।

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें नूंह जिला के बिना हेलेमट के दो पहिया वाहन चलाने, कार चलाते समय सीट बैल्ट ना लगने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारियों को बैठाने कर चलना आम बात हो गई है। इसके अलावा रांग साइड़ भी वाहनों को चलाते हैं जिसकी वजह से दुघर्टनाएं होती रहती हैं। और लोगों को अपने बहुमूल्य जीवन से हाथ धोना पड़ता है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जब से नए पुलिस अधीक्षक ने नूंह में पदभार संभाला है तब से पुलिस ने उनके आदेशानुसार यातायात के नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान प्रारंभ कर दिया है। पुलिस ने पिछले दस दिन में वाहनों पर अवैध रूप से लगाई हुई काली फिल्म, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने, दो पहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करना, वाहन चलाते समय वाहनों के दस्तावेज ना होना, वाहन चलाते समय वाहन चलाने का लाइसेंस ना होने, रांग पार्किंग करने, विपरीत दिशा में वाहन चलाने सहित अनेकों आरोपों के तहत चालान तेजी से किए हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, नूंह जिला पुलिस द्वारा प्रतिदिन लगभग 800 वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति को परेशान करना नहीं है बल्कि पुलिस अधिकारी चाहते हैं कि वाहनों को चलाते समय वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन अच्छे से करें ताकि वे स्वयं और उनके साथ वाहन में यात्रा कर रहे व्यक्ति सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य पर पहुंच सकें। Haryana News

वाहन संबंधी सभी दस्तावेज 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा जिस तरह से पिछले दस दिन से वाहनों की जांच करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है उसको देखकर लगता है कि SP नूंह अब यातायात के नियमों का पालन ना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शने वाले हैं। लेकिन अब एक बात जरुर है कि वाहन चलाते समय वाहनों से संबंधित सभी दस्तावेज अपने साथ रखें, वाहन चलाने का लाइसेंस साथ रखें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चलाएं ताकि दुघर्टनाएं ना हों। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, यातायात के नियमों का पालन न करने पर नूंह जिला पुलिस ने पिछले दस दिन में लगभग 14000 वाहनों के चालान कर एक करोड़ रुपये का चालान किया है। जबकि लगभग जुर्माने की 20 लाख रुपये की राशि भी वसूल की है। यातायात के नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई करने के साथ- साथ वाहनों की निरंतर जांच जारी रहेगी।

कृष्ण कुमार, नूंह जिला पुलिस प्रवक्ता, जिला नूंह