Haryana Police Encounter: हरियाणा के सोनीपत में पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। इन एनकाउंटर के बाद पुलिस ने एक नामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश की पहचान संदीप के रुप में हुई है। वह झज्जर के गांव छोछी का रहने वाला है। बदमाश पर अलग-अलग थानों में 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है और पुलिस पिछले कई दिनों ने उसे पकड़ने की कोशिश में लगी हुई थी।
देर रात हुई मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, मुनीरपुर गांव के पास देर रात स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें कुख्यात बदमाश संदीप छोछी के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
बदमाश के पैरे में लगी गोली
बताया जा रहा है कि सोनीपत सेक्टर-7 में एसईजी यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश संदीप छोछी किसी वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर रहा है। जैसे ही टीम मुनीरपुर गांव के पास पहुंची तो बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की टीम ने बदमाश पर जवाबी फायर किया। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और जमीन पर गिर गया। इसके बाद घायल अवस्था में बदमाश को तुरंत सोनीपत के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
बदमाश पर है 20 ज्यादा मुकदमे दर्ज
पुलिस का कहना है कि संदीप पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास समेत 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस व बाइक बरामद की गई है। इसके दो अन्य साथियों को कुंडली पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है। एसईजी यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद ही खुलासा होगा कि वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।