{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में 3500 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार, पुराने रिकार्ड के बदले मांगे थे पैसे  

 
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार को हरियाणा के नूंह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने इस कार्रवाई में दो आरोपितों एक पटवारी और  उसके सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 

जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि पटवारी धर्मवीर ने व उसके सहायक साहून ने पुराने रिकॉर्ड के बदले में एक व्यक्ति से 4000 की मांग की थी 3500 में सौदा तय हुआ। जिसकी शिकायत पीड़ित ने ACB की टीम को दी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, लघु सचिवालय के राजस्व विभाग में तैनात मोहर्रिर पटवारी धर्मवीर और उसके सहायक साहुन को 3500 की रिश्वत लेते पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई से पूरे सचिवालय परिसर में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि आरोपित जमीन का पुराना रिकॉर्ड निकालने के नाम पर शिकायतकर्ता से पहले 4000 की मांग कर रहे थे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता के मना करने पर सौदा 3500 में तय हुआ, लेकिन बिना रिश्वत काम करने से साफ इनकार कर दिया गया। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने ACB से संपर्क किया। Haryana News 

मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद ACB टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते काबू कर लिया। फिलहाल दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।