{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में फूड इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को दोबारा सस्पेंड करने के आदेश, जाने वजह ?

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने अपने विभाग के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को दोबारा सस्पेंड करने के लिए आदेश दिए। जानकारी के मुताबिक, बैठक में कुल 15 एजेंडे रखे गए। इसमें से 9 मामलों की सुनवाई के बाद मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि 6 को अगली बैठक के लिए पेंडिंग रखा गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, लाडवा की महावीर कॉलोनी के सोनू नारंग ने अपनी शिकायत रखी कि फूड सप्लाई के इंस्पेक्टर नवीन कुमार और सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को दोबारा से बहाल कर दिया है। इस बात पर राज्यमंत्री ने हैरानी जताई कि इनको बहाल किसने कर दिया ? उन्होंने तुरंत DFSC नरेश कुमार से जवाब तलब किया। करीब 3 महीने पहले उनको सस्पेंड किया गया था। Haryana News

मेरे आने से पहले हो गए बहाल

जानकारी के मुताबिक, DFSC नरेश कुमार ने जवाब दिया कि उनके जॉइन करने से पहले उनको बहाल कर दिया गया था। इस पर राज्यमंत्री ने केस का स्टेट जाना और उनको दोबारा से सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही DFSC से सस्पेंड की कार्रवाई की जानकारी लेकर मुख्यालय को तुरंत रिपोर्ट भेजने की बात कही।