{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: अब घर का बिजली बिल होगा जीरो, छत पर सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही सब्सिडी

 
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में अब बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब घर का बिजली बिल जीरो होने वाला है क्योंकि सरकार ने अब नई योजना शुरू की है। PM सूर्य घर बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से Subsidy दी जा रही है। यह योजना सस्ती, स्वच्छ और मुफ्त बिजली प्रदान करने का माध्यम बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर अपनी जरूरत की बिजली खुद उत्पन्न कर सकेंगे। यदि उत्पादित बिजली खपत से अधिक हो जाती है, तो अतिरिक्त Unit ग्रिड में जमा होती हैं और नेट मीटरिंग के माध्यम से उपभोक्ता को क्रेडिट मिलता है। इससे बिजली बिल शून्य या बहुत कम हो सकता है। Haryana News

कितनी मिलती है Subsidy?

मिली जानकारी के अनुसार, UHBVN के अधीक्षक अभियंताने बताया कि 2 KW का सोलर सिस्टम हर रोज 8-10 Unit बिजली उत्पन्न करता है जिससे मासिक खपत लगभग 300 Unit मिलती है। जो आम घरेलू खपत के लिए पर्याप्त रहती है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार एक KW तक 30 हजार रुपए, 2 KW तक 60 हजार रुपए और 3 KW या उससे अधिकतम 78 हजार रुपए की Subsidy राशि का लाभ देती है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार सालाना 3 लाख रुपए तक आमदनी वाले परिवारों को 2 KW सोलर सिस्टम पर अतिरिक्त राज्य Subsidy राशि का लाभ प्रदान करेगी, जो कुछ मामलों में 50 हजार रुपए तक हो सकती है। इससे कुल Subsidy 1 लाख रुपए से ज्यादा हो सकती है। इस तरह बिजली बिल में भारी राहत पहुंचेगी। Haryana News

ऐसे मिलेगा लाभ

मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सोलर सिस्टम स्थापित करवाने के बाद Subsidy राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक लाभार्थी निकटतम UHBVN उपमंडल कार्यालय या सब- डिविजनल ऑफिसर से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल pmsuryaghar।gov।in पर भी किया जा सकता है।