{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: आज से हरियाणा राज्यसभा की 2 सीटों पर नॉमिनेशन शुरू, ECI ने जारी किया ये नोटिफिकेशन

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में 9 अप्रैल को राज्यसभा की 2 सीटें खाली होने जा रही है। इन 2 खाली सीटों को भरने के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा आज नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 मार्च तक अपना नॉमिनेशन भर सकेंगे। वोटिंग के लिए 16 मार्च की डेट फाइनल की गई है।

वहीं ECI के जारी नोटिफिकेशन में हरियाणा के IAS पंकज अग्रवाल को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। पंकज अग्रवाल अभी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी देख रहे हैं। वहीं असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी हरियाणा विधानसभा के डिप्टी सेक्रेटरी गौरव गोयल को दी गई है।

ECI की ओर से 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया। 16 मार्च को वोटिंग के बाद शाम को रिजल्ट जारी होगा।

नोटिफिकेशन की कॉपी…