Haryana News: हरियाणा में महिला कर्मचारियों की मिलेगी एक्सट्रा छुट्टियां, सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान
Jul 4, 2025, 17:44 IST
Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने HKRN महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से तैनात सभी महिला संविदा कर्मचारियों को कैलेंडर वर्ष में 10 दिनों के बजाय प्रत्येक माह में दो दिन की आकस्मिक छुट्टी दी जाएगी, जो अधिकतम 22 दिनों की होगी। यह छुट्टी कैलेंडर वर्ष के दौरान 10 दिनों के चिकित्सा अवकाश के अतिरिक्त स्वीकार्य होगी। सरकार की ओर से ये आदेश सभी विभागों को जारी कर दिए गए है। ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सरकार के आदेश की मानें, तो हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगी सभी महिला अनुबंधित कर्मचारियों को हर महीने दो आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। अब ऐसे कर्मचारियों को हर महीने दो आकस्मिक अवकाश मिलेंगे लेकिन ये अवकाश एक कैलेंडर वर्ष में 22 से अधिक नहीं होंगे। ये आकस्मिक अवकाश मौजूदा 10 दिन के चिकित्सा अवकाश के अतिरिक्त होंगे।