{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में हम सभी की सहभागिता है जरूरी- मंत्री श्याम सिंह राणा   

 
 

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने एवं वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम सभी की सहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि प्राइवेट एवं सरकारी सेक्टर मिलकर कार्य करेंगे तो अवश्य ही भारत वर्ष 2047 से पूर्व विकसित राष्ट्र बनेगा।

मंत्री आज यमुनानगर के उपमंडल रादौर के गांव घिलौर माजरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने

एक कंपनी की ओर से दी गई 10 लाख रुपये की राशि से स्कूल के बच्चों के बैठने के लिए स्टेप स्टूल, शौचालय व वाल पेंटिंग का भी उद्घाटन किया और स्कूल के परिसर में पौधारोपण भी किया।

मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में एआई(कृत्रिम बुद्धिमत्ता) विषय पर एक महत्वपूर्ण फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें दुनिया के विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भाग लिया। एआई विषय पर आयोजित कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर 155261 जारी किया गया है, जिससे विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई और खेल एक दूसरे के पूरक है, इसलिए बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। यदि हम खेल नर्सरी के रूप में किसी एक खेल को अपना ले तो अवश्य ही हमें उस खेल में सफलता मिलती है और बच्चों में भी उसी खेल के प्रति रुचि पैदा होती है।

उन्होंने कहा कि हमें समय और अपनी ऊर्जा का सही रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का आधार है, बल्कि अनुशासन टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। देश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति बनाई है और इस खेल नीति के कारण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ी देश के अन्य राज्यों से ज्यादा पदक जीतकर लाते हैं।