Haryana News: हरियाणा में वोकेशनल टीचर्स की बल्ले-बल्ले, सैलरी में हुई बंपर बढ़ोतरी
Haryana News: हरियाणा में वोकेशनल टीचर्स के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि अब हरियाणा में वोकेशनल टीचर्स को 1525 रुपये ज्यादा मानदेय मिलेगा। अब प्रति माह 36 हजार 600 रुपये मिलेंगे। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी, जिससे 2000 से ज्यादा टीचरों को फायदा होगा।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर जितेंद्र कुमार ने वोकेशनल टीचर्स के मानदेय में 5 फीसदी बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं। बढ़े मानदेय से 2000 से ज्यादा वोकेशनल Teachers को फायदा होगा। अभी तक वोकेशनल Teachers को 35 हजार 75 रुपये मानदेय मिल रहा था।
पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सबसे पहले 23 दिसंबर 2021 को वोकेशनल Teachers के मानदेय में हर साल 5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था । इस घोषणा को मार्च 2022 में लागू किया गया, जब इन शिक्षकों के मानदेय में एकमुश्त 7,259 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके बाद से हर साल मानदेय में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। 30 हजार 500 रुपये के बेसिक मानदेय के आधार पर यह वृद्धि की गई है।