{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती बिजली, CM सैनी ने की बड़ी घोषणा

 
 


 Haryana News: हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश कर दिया है। सीएम सैनी ने बतौर वित्त मंत्री 2 लाख 23 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह बजॉ पिछले साल के बजट की तुलना में 10.28 फीसदी ज्यादा है। इस बजट में सीएम ने प्रदेश में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी घोषणा की है।

ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती बिजली
सीएम सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में अभिनव पायलट परियोजना शुरु होगी। इसके तहत गांवों में पंचायती जमीन पर सोलर फार्म स्थापित किए जाएंगे। सोलर परियोजना से उतन्न पिजली ग्रामीणों को सस्ती दरों पर मिलेगी। इससे न सिर्फ ग्रामीणों के बिजली बिल में कमी आएगी। बल्कि पंचायतों को भी इनकम का एक नया स्त्रोत मिलेगा।

बजट में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगने वाले सोलर पैनल की संख्या मौजूदा 54 हजार 674 से वर्ष 2026- 27 में लगभग 4 गुणा कर 2.2 लाख घरों की छतों तक पहुंचाने का टारगेट रखा गया है। ढाणियों में रह रहे परिवारों के लिए 1 से 3 kw क्षमता की बैटरी समेती सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।