{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा का नया जिला सरकारी Online पोर्टल पर हुआ अपडेट, डॉक्यूमेंट बनने में आ रही परेशानी होगी दूर

 
 Haryana News: हरियाणा के हांसी जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। हांसी को नया जिला बनने के बाद अब सरकारी रिकॉर्ड और ऑनलाइन पोर्टल में भी बदलाव शुरु हो गया है। अब सरकारी डॉक्यूमेंट्स जैसे फैमिली आईडी, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि पर जिला हिसार के स्थान पर जिला हांसी को दर्ज किया गया है। इस बदलाव के बाद कई सरकारी सेवाओं और डॉक्यूमेंट्स में आ रही परेशानी दूर होंगी।

ऑनलाइन पोर्टल में अपडेट
बता दें कि हांसी को हरियाणा का 23वां जिला घोषित किया जा चुका है। इसमें हांसी और नारनौंद उपमंडल समेत लगभग 110 गांव शामिल गए हैं। इसलिए सरकारी विभागों द्वारा फैमिली आईडी पोर्टल में धीरे-धीरे अपडेट किया जा रहा है। जैसे ही डेटा संशोधित होगा इसके बाद लोगों को Family ID में नया जिला हांसी दिखाई देने लगेगा।

नया जिला बनने के बाद भी कई सरकारी ऑनलाइन पोर्टलों और डॉक्यूमेंट्स में पुराना जिला हिसार दिख रहा था। इसकी वजह से लोगों को कई डॉक्यूमेंट्स बनाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए अब फैमिली आईडी के डेटा को अपडेट किया जा रहा है।

लोगों को मिलेगा फायदा
Family ID में जिला हांसी दर्ज होने के बाद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। वही सरकारी डॉक्यूमेंट्स में सही जिला दर्ज होगा और ऑनलाइन सेवाओं में बार-बारि संशोधन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रशासन का कहना है कि सभी रिकॉर्ड को जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा, ताकि हांसी क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं में कोई परेशानी ना आए।