Haryana News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का दौरा
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि करनाल में महाराणा प्रताप के नाम से यह बागवानी विश्वविद्यालय क्षेत्र में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने में अपनी महत्ती भूमिका निभा रहा है, विश्वविद्यालय का उदेश्य उन्नत बागवानी तकनीकों का विकास करना ओर कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। इस उदेश्य में भी विश्वविद्यालय तेजी से कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फलों व सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने व मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की रियायतें व सुविधाएं दे रही है। सरकार द्वारा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्जियों व फलों के लिए भावांतर भरपाई योजना लागू की। इससे बाजार में फलों व सब्जियों के भावों में गिरावट के समय किसानों को जोखिम से मुक्त किया गया है। प्रदेश में फल, फूल ओर सब्जियों को बेचने के लिए किसानों को दूर न जाना पड़े, इसलिए सरकार द्वारा विशेष मंडियां भी बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि किसानों की आय दोगुणी हो। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा किसानों की भलाई के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका सीधा फायदा किसान भाईयों को मिल रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे प्राकृतिक खेती की ओर भी बढ़े, जो प्राकृतिक जैव विविधता को बनाएं रखने में सहायक भी है।