{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में दो लोगों की निर्ममता से हत्या, दोनों के शव मिले

 

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव पोलंगी में शुक्रवार को किसी ने एक मकान में घुसकर दो लोगों की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। मृतकों में एक की उम्र 55 तो दूसरे की 50 साल के करीब है। आईएमटी थाना पुलिस वारदात की जांच कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे सूचना मिली कि पोलंगी गांव के एक मकान में दो लोगों के शव क्षत-विक्षप्त हालत में पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पड़ोसी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं कि मृतक कौन हैं। जिस मकान में शव मिले हैं, वह गांव के बाहर है।