Haryana News: हरियाणा में पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, ससुराल वालों पर जमीन हड़पने का आरोप
Mar 17, 2026, 18:30 IST
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रतिया में एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने अस्पताल में वीडियो बनाया। वीडियो में युवक ने पत्नी और ससुराल वालों पर करोड़ों रूपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक युवक की पत्नी करीब 2 महीने पहले झगड़ा करके मायके चली गयी थी। इसके बाद से ही युवक परेशान रहने लगा। गुरवाज ने कीटनाशक पीने के बाद इसकी सूचना ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले ममेरे भाई को फोन कर दी।
ममेरे भाई की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दरवाजा तोड़कर गुरवाज को रतिया के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक कि बड़ी बहन कि शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।