{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में पटवारियों का ट्रेनिंग पीरियड 6 महीने बढ़ा, आदेश जारी 

 
 
Haryana News: हरियाणा में नए चयन हुए पटवारियों का ट्रेनिंग पीरियड अब 6 महीने और बढ़ा दिया गया है. जनवरी महीने में 2 महीने और मार्च में 4 महीने के लिए बढ़ाया गया है। इस ट्रेनिंग पीरियड को पटवारी 1 साल करने की मांग कर रहे हैं।
हरियाणा निदेशालय भू अभिलेख की तरफ से लेटर जारी कर कहा गया है कि सभी नवचयनित पटवारियों का ट्रेनिंग पीरियड 4 महीने आगे बढ़ाकर उनकी ड्यूटी एग्री स्टॉक, ततीमा अपडेशन और दूसरे राजस्व कार्यों में लगाई जाए। इन्हें अपने गृह जिले में नजदीक तहसील और सब तहसील में ड्यूटी दी जाए, जिससे उन्हें कम परेशानी हो।