Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, अग्निवीर जवान और भतीजी की मौत
लाठी-धनौरा गांव के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा टूटकर करीब 10 फुट दूर जाकर गिरा। इसके बाद कार खेत में जाकर पलट गई। मृतक की पहचान आर्यन और कनिका निवासी बडौदा के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, आर्यन अपनी भतीजी कनिका और भतीजे अभि (13) के साथ कार से लाडवा आया था। रात लगभग 8 बजे तीनों अपने घर वापस जा रहे थे। गांव लाठी धनौरा और जैनपुर जाटान के पास आते ही कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।
ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
लोगों ने बड़ी मुश्किल से तीनों लोगों को कार से बाहर निकाला। हादसे में घायल तीनों को तुरंत लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने आर्यन और कनिका को मृत घोषित कर दिया। अभि की हालत गंभीर होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे शव
थाना लाडवा के SHO गुरनाम सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है। चाचा-भतीजी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज उनके के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।