Haryana News: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर
राजस्थान के रहने वाले 3 लोग कार में सवार होकर NH 152 डी से होते हुए कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बूचावास के पास अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी का टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और राहगीर घटनास्थल पर पहुचें और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए घायलों को कनीना के उपनागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
दो को किया मृत घोषित
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद 2 घायलों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
एक को किया रेफर
उपनागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अंकित के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल भागचंद मीणा को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है।