{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में थ्री व्हीलर और पिकअप की टक्कर से दर्दनाक हादसा, 1 की मौत

 
Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में  लाडवा-पिपली मार्ग पर थ्री व्हीलर व पिकअप की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में थ्री व्हीलर चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक की पहचान राजेश निवासी कैलाश नगर  कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है।  वह थ्री व्हीलर लेकर लाडवा की तरफ से कुरुक्षेत्र जा रहा था। वहीं पिकअप चालक और अन्य व्यक्ति सवार होकर डीजे का सामान लेकर लाडवा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक और अन्य को इलाज के लिए लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।