{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में बजट सत्र का आज 5वां दिन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा 

 
 
Haryana News: हरियाणा विधानसभा बजट सेशन का आज 5 वा दिन है। आज 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सेशन की शुरुआत प्रश्नकाल के साथ होगी। इस दौरान सत्ता और विपक्ष के 20 विधायकों ने सवाल लगाए हैं। 
इनमें आयुष्मान कार्ड को लेकर जलभराव की समस्या सहित कई मुद्दे शामिल किये गए है। विधायक शून्यकाल के दौरान भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।
 सीएम सैनी ने सदन से पहले ब्रीफिंग के लिए कमेटी रूम में मंत्रियों और विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें प्रश्नकाल में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब को लेकर वह मंथन करेंगे। लंच के बाद सदन में गवर्नर एड्रेस पर सत्ता और विपक्ष के द्वारा चर्चा की जाएगी। सीएम नायब सैनी कल गवर्नर एड्रेस पर हुई चर्चा का रिप्लाई देंगे।