{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 

 Haryana News: हरियाणा के इस जिले को मिलेगा नए अस्पताल का तोहफा, यहां बनेगी नई बिल्डिंग

 

Haryana News: हरियाणा के हिसार वासियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा मजूबत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने हिसार जिले के एकमात्र एयरपोर्ट चौक के पास राजकीय पशुधन फार्म की लगभग 22 एकड़ जमीन पर नया जिला नागरिक अस्पताल बनाने की तैयारी कर ली है।

 हेल्थ डिपार्टमेंट ने जमीन हस्तांतरण करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इससे जुड़ी सभी फाइलें उपायुक्त कार्यालय से पंचकूला स्थित राजस्व विभाग के वित्तीय आयुक्त कार्यालय को भेज दी गई है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम हंस्तांतरित होगी और अस्पताल की डिजाइंनिंग का काम भी शुरु होगा। 

हिसार को मिलेगा अस्पताल का तोहफा
जानकारी के मुताबिक, जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण तक पहुंच चुकी है।  इसके बाद, अस्पताल का डिजाइन तैयार होगा।  डिजाइन को मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इस प्रस्ताव के पीछे की वजह वर्तमान जिला अस्पताल की जगह की भारी कमी और शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में इसे बढ़ाने में मुश्किल है।  


मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
नया अस्पताल बनने वाला अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लेस हो इसके लिए प्रशासन ने एयरपोर्ट चौक के पास डीसीएम रोड पर 22 एकड़ भूमि का चयन किया है। ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सके ।