Haryana News: हरियाणा के इन IPS अफसरों के पास है करोड़ों की संपत्ति, हिसार के SP के पास पंचकूला में 2.2 करोड़ का फ्लैट
हिसार के SP शशांक कुमार सावन ने वर्ष 2025 का अचल प्रॉपर्टी विवरण 1 जनवरी 2026 की स्थिति के अनुसार दाखिल किया है, जिसमें झज्जर (बादली) में प्लॉट और पंचकूला (सेक्टर-2, एमडीसी) में फ्लैट दिखाया गया है। फ्लैट का रेट करीब 2.2 करोड़ रुपए है।
इसी तरह हांसी के SP अमित यशवर्द्धन ने भी वर्ष 2025 का अपना अचल प्रॉपर्टी विवरण 1 जनवरी 2026 की स्थिति के अनुसार दिया है, जिसमें राजस्थान (सवाई माधोपुर) की पुश्तैनी प्रॉपर्टी और दिल्ली (द्वारका) स्थित मकान का जिक्र है।
हिसार एसपी के पास प्लॉट व फ्लैट
बता दें कि शशांक कुमार मूल रूप से बिहार के निवासी है। लेकिन उनकी हरियाणा में उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी है। पहली संपत्ति झज्जर जिले के बादली क्षेत्र में स्थित एक प्लॉट है जिसे 23 जनवरी को 30 लाख रुपये में खरीदा गया था। उसकी वर्तमान अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये दर्शाई गई है।
दूसरी प्रॉपर्टी पंचकूला के सेक्टर-2, MDC क्षेत्र में स्थित एक फ्लैट है, जिसे साल 2023 में अधिग्रहित किया गया। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक अब तक 1.6 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और इसकी कुल अनुमानित लागत 2.2 करोड़ रुपये है। इस प्रकार उपलब्ध विवरण के आधार पर उनकी कुल अचल संपत्ति का अनुमानित मूल्य करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये बैठता है।