{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News : हरियाणा में आएगी नौकरियों की बहार, यहां विकसित होंगे 3 नए औद्योगिक क्षेत्र

 
 
 Haryana News : हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि गुरुग्राम जिले में 3 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। HSIIDC ने इसके लिए 12 गांवों की 1800 एकड़ भूमि चिन्हित की है। जमीन मालिक की तरफ से जमीन बेचने की इच्छा जताने के बाद नेगोसिएशन के आधार पर ई- भूमि पोर्टल के जरिए जमीन खरीद की प्रकिया को पूरा किया जाएगा।
इन जगहों पर विकसित होंगे नए औद्योगिक क्षेत्र
इसमें पद्मा स्कीम के तहत पटौदी में पहला औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा। इसके लिए रामपुर, जनौला, जोरी और जटोला गांव की 750 एकड़ भूमि को चुना गया है।दूसरा औद्योगिक क्षेत्र पटौदी- फर्रूखनगर में विकसित होगा। इसके लिए जटोला, जोरी, सांपका और ताजनगर गांव की 500 एकड़ जमीन चुनी गई है।
तीसरा औद्योगिक क्षेत्र फर्रूखनगर- हरसरू में विकसित होगा। इसके लिए बाबरा बाकीपुर, ख्वासपुर, पतली हाजीपुर और धाना गांव की 550 एकड़ जमीन चुनी गई है. HSIIDC के एक अधिकारी के अनुसार अधिसूचित गांवों के भूमि मालिक ई- भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन का विवरण दर्ज करेंगे।