Haryana News: हरियाणा में 1 कॉल पर दूरी होगी Property ID से जुड़ी परेशानी, फटाफट करें चेक
Feb 21, 2026, 08:50 IST
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से अच्छी खबर सामने आई है। यहां पर प्रोपर्टी ID से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए नगर निगम द्वारा 1 कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। यहां प्रोपर्टी आईडी और टैक्स से जुड़ी समस्याओं का हाथों-हाथ समाधान किया जाए। फरीदाबाद इस तरह की सुविधा शुरु करने वाला पहला नगर निगम होगा।
फरीदाबाद में 7 लाख प्रॉपर्टी यूनिट है लेकिन यह सभी यूनिट प्रॉपर्टी ID में खामियों के चलते टैक्स का भुगतान नहीं करा पा रहे हैं इसलिए शहरवासियों को Property ID ठीक करवाने को लेकर निगम मुख्यालय और अन्य शाखाओं के चक्कर काटने पर मजबूर हो रहे है।
जल्द बनेगी Property ID
Property ID में खामियों का असर नगर निगम को राजस्व घाटे के रूप में उठाना पड़ रहा है। इस परेशानी को दूर करने के लिए कॉल सेंटर बनाया गया है। नगर निगम के अधिकारी के अनुसार इस कॉल सेंटर में शहरवासी नई प्रॉपर्टी आईडी बनवाने को लेकर जानकारी हासिल करेंगे।
जिले में 4 दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों ऐसी हैं जिनको कुछ समय पहले ही वैध किया गया है। ऐसे में इन कॉलोनियों में अभी तक Property ID नहीं बनाई गई है। निगम द्वारा अब इन कॉलोनियों में सर्वे करके Property ID बनाने का काम शुरू किया जाएगा।