Haryana News: हरियाणा के 'सिक्स पैक' वाले ताऊ की खूब हो रही चर्चा, रोज लगाते हैं 25km रेस और 800 सपाटे
सोनीपत के जठेड़ी गांव के संजय उर्फ काला पहलवान की उम्र 51 साल है। काला पहलवान ने बताया कि वे बचपन से पहलवान बनना चाहते थे। साल 1991 में अपने गुरु रघुबीर सिंह रायपुरिया के अखाड़े भी गए थे, लेकिन घर के हालात की वजह से अखाड़ा छूट गया। देसी घी नहीं होने के कारण वह सरसों का तेल पीकर अखाड़े में प्रैक्टिस करते थे। इस अधूरे सपने का मलाल आज भी उनके दिल में है।
दिल्ली में होने वाली मैराथन में शामिल होंगे
संजय पहलवान ने कहा कि साल 2006 में उनकी शादी हो गई थी। उनकी 2 बेटियां और 1 बेटा है। बेटियां पढ़ाई कर रही है और बेटा पहलवानी कर रहा है। साल 2010 में उनके पिता का निधन हो गया। फिर सालों बाद उन्होंने सोचा कि जो बचपन जवानी में नहीं कर सके वे शौक अब पूरा क्यों न करें।
बस इसलिए पहले घर में ही एक्सरसाइज करते थे, अब युवाओं के साथ स्टेडियम में जाकर प्रैक्टिस करते हैं। अब दिल्ली में होने वाली मैराथन में 42 km वर्ग में एंट्री भरी है। घर में जुगाड़ जिम के साथ डाइट भी एकदम देसी है। वे रोज़ मुनक्का और मौसमी का जूस पीते हैं।