Haryana News: हरियाणा वासियों की बल्ले-बल्ले, यहां बनेगा एक और हवाई अड्डा
Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि प्रदेश में एक और हवाई अड्डे की तैयारी शुरु हो गई है। करनाल जिले में 600 एकड़ में बनाया जाएगा। इस हवाई अड्डे की खासियत यह होगी की यह एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा होगा। इसके लिए सभी औपचारिक मंजूरी 2026-27 वित्तीय वर्ष के अंदर मिल जाएगी। इस परियोजना से आर्थिक, औद्योगिक और व्यापारिक विकास में तेजी आएगी।
करनाल में अभी विमानन क्लब
करनाल जिले में हवाई सेवाओं के विस्तार की लंबे समय से मांग चल रही थी। वर्तमान में करनाल में इस क्षेत्र के सबसे पुराने विमानन क्लबों में से एक स्थित है। करनाल में एक नागरिक विमानन क्लब है जो पहले के 107 एकड़ से बढ़कर लगभग 171 एकड़ में फैला हुआ है, और रनवे को वर्तमान 3,000 फीट से बढ़ाकर 5,000 फीट किया जाना है। जिससे छोटे से मध्यम आकार के विमानों की लैंडिंग हो सकेगी।
पूर्व CM कर चुके दिल्ली में मीटिंग
इससे पहले करनाल सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के साथ मीटिंग की थी। इस बार के बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस हवाई अड्डे को लेकर जिक्र किया है।