Haryana News: हरियाणा क्रॉस वोटिंग में 5वें MLA का नाम सामने आया, कांग्रेस पार्टी ने इस विधायक को भेजा नोटिस
Haryana News: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी करमवीर सिंह बौद्ध भले ही जीत गए हो लेकिन कांग्रेस में अंदरुनी कलह रुकने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से आज एक और विधायक को नोटिस जारी किया गया है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर रतिया से विधायक जनरैल सिंह को यह नोटिस जारी किया गया है।
आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से करमवीर बौद्ध और बीजेपी की तरफ से संजय भाटिया ने जीत दर्ज की है जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल चुनाव हार गए हैं।
हरियाणा में कांग्रेस की भीतरघात के बाद अब कांग्रेस प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम उजागर कर दिये हैं। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी है।
इससे पहले नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, पुनहाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सदौरा से रेणु बाला ने क्रॉस वोट किया है। इन सभी विधायकों को पार्टी की तऱफ से नोटिस जारी किये गए थे।
रामकिशन गुर्जर ने पार्टी को कहा अलविदा
इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने मंगलवार सुबह ही प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के पास अपना इस्तीफा भेज दिया। रामकिशन गुर्जर नारायणगढ़ की कांग्रेस विधायक शैली चौधरी के पति हैं।