{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा के 19 गांवों की चमकेगी किस्मत, सीएम सैनी ने जारी किए निर्देश

 

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला पंचकूला के पाहड़ी क्षेत्र मोरनी और कालका में लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। 

दरअसल, सीएम नायब सैनी ने 19 गांवों के करीब 61 किलोमीटर कच्चे रास्तों को पक्का कर पेवर ब्लॉक की सड़कें बनाने के निर्देश जारी किए है। इन सड़कों की चौड़ाई करीब 12 फुट के आसपास होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने वन विभाग से NOC लेकर जल्द से जल्द इन गांवों में सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है। 

मोरनी और कालका के लोगों को मिलेगी सुविधा
 

खबरों की मानें, तो सीएम नायब सैनी ने कहा कि कहा कि मोरनी और कालका के पहाड़ी क्षेत्र के इन गांवों में सड़क बनने से वहां के निवासियों को आवाजाही के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इन इलाकों में विकास के नए रास्ते खुलेंगे और यहां रहने वाले लोगों को कच्ची सड़कों से होने वाली समस्याओं से निजात मिल सकेगी। 

समय से पूरे कराए जाएं काम

खबरों की मानें, तो CM सैनी ने हाल ही में हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश में नई सड़कों के निर्माण और मरम्मत में गुणवता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवता से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि तय समय सीमा में विकास कार्यों को पूरा करवाया जाए। अगर किसी कार्य को पूरा करने में देरी करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई लाएगी।

इन सड़कों का भी होगा निर्माण

- पंचकूला के थापली बधिशेर से कोटी 1.68 किलोमीटर का होगा निर्माण

- पिंजौर मल्लाह से मंगनीवाला 1.20 किलोमीटर का होगा निर्माण

- गोबिंदपुर से थाथर 5.35 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण

- पानीपत से सफीदों 41 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण

- सफीदों से जींद 21.65 किलोमीटर का होगा निर्माण

- अम्बाला में साहा चौक से पंचकूला-यमुनानगर फोरलेन तक सड़क का होगा निर्माण

-साहा चौक से कालपी तक की सड़क का होगा निर्माण

- टोहाना रतिया सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण का काम भी किया जाएगा।