Haryana News: गुरुग्राम में खुद का घर खरीदने का सपना होगा पूरा, 5 नये सेक्टर होंगे विकसित
Feb 24, 2026, 21:27 IST
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए अच्छी खबर है। शहरी विकास प्राधिकरण को बढ़ावा देने के लिए HSVP ने द्वारका एक्सप्रेसवे के पास 5 नए सेक्टर विकसित करने की तैयारियां तेज कर दी है। HSVP ने इसके लिए संबंधित जमीन का ब्योरा ई- भूमि पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसके बाद जमीन के अधिग्रहण और खरीद प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
पहले चरण में शामिल सेक्टर
HSVP के मुताबिक , पहले चरण में सेक्टर- 36A, 37,68,69 और 70 को विकसित किया जाएगा। इसमें सेक्टर- 36A और 37 एक्सप्रेसवे के नजदीक स्थित है जबकि सेक्टर- 68, 69 और 70 सदर्न पेरिफेरल रोड के आसपास लगते है। ये इलाके दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली- जयपुर हाईवे से भी जुड़े है जिससे निवेश और रियल एस्टेट गतिविधियों में तेजी आएगी।
पहले चरण के बाद HSVP की योजना अन्य क्षेत्रों में भी नए सेक्टर विकसित करने की है। दूसरे चरण में सोहना में सेक्टर 32, 33, फर्रूखनगर में सेक्टर 3, 4, पटौदी में सेक्टर 2, 3, 4 को विकसित किया जाएगा। HSVP फरीदाबाद में सेक्टर 94A, 99, 101, 102, 103, 140, 141, 142 को रिहायशी सेक्टरों के रूप में बनाने की प्लानिंग कर रही है। सेक्टर 100 को व्यावसायिक सेक्टर के रूप में विकसित करने की योजना है।