{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में सस्ते घर का सपना होगा पूरा, 11 नए सेक्टर विकसित करेगी सरकार

 
Haryana News: हरियाणा की जनता के लिए अच्छी खबर है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सदन में बताया कि अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए काम किया जाएगा। हिसार और हांसी में भी नए सेक्टर विकसित करने की योजना है। इसको लेकर 2284 एकड़ जमीन ई- भूमि पोर्टल के माध्यम से ली जाएगी।

पोर्टल से जमीन अधिग्रहण
उन्होंने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की योजना के अनुसार हिसार में 3 और हांसी में 8 नए सेक्टर विकसित होंगे। ये सेक्टर पूरी तरह से रिहायशी होंगे। तीन चरणों में इस काम को पूरा किया जाएगा।

हिसार व हांसी में विकसित होंगे नए सेक्टर
हांसी में चरण में सेक्टर- 1, 2, 4, 7, 13, 14, 15 और 16 को विकसित किया जाएगा।  इसके लिए करीब 1494.78 एकड़ जमीन अधिग्रहण का लक्ष्य रखा गया है।

हिसार को तीसरे चरण में सेक्टर- 30, 36 और 38 को विकसित करने की तैयारी है। हिसार के इन नए सेक्टरों के लिए लगभग 789.91 एकड़ जमीन पोर्टल के जरिए अधिग्रहित की जाएगी। अग्रोहा में सेक्टर  2 व 4 तथा नारनौंद में 2, 4 व सेक्टर- 6 विकसित किया जाएगा।  उकलाना में 2P, 3P, 4P, 7P और 8P विकसित किए जाएंगे. तलवंडी राणा और बहबलपुर में 1-3 सेक्टर विकसित होगे।