{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में बदलेगी 44 खेल मैदानों की सूरत, 114 करोड़ का बजट हुआ मंजूर

 
 Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के खेलमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा में खेल अधोसरंचना को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। स्टेडियम की हालत को सुधारने के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।

हरियाणा के 44 खेल मैदानों और स्टेडियमों के सुधार के लिए 114 करोड़ रुपये का बजट मिला है। खेल मंत्री ने बताया कि खेल स्टेडियमों और मैदानों के रखरखाव और उपयोगिता बढ़ाने के लिए सभी उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी बजट में खेलों के लिए और अधिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।