{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा के नांगल चौधरी में जल्द ही किया जाएगा स्थापित उपमंडल अधिकारी, राजस्व मंत्री ने दी जानकारी

 
Haryana News: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नांगल चौधरी में  नया उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) कॉम्पलेक्स खोलने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है।

राजस्व एवं आपदा मंत्री श्री विपुल गोयल बजट सत्र के दौरान प्रश्न का जवाब दे रहे थे। 

उन्होंने कहा कि लूजोता ग्राम पंचायत द्वारा उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) कॉम्प्लेक्स, नांगल चौधरी के निर्माण हेतु भूमि देने का प्रस्ताव पारित किया था। यह प्रस्तावित भूमि नांगल चौधरी कस्बे के निकट स्थित है तथा भूमि का स्वामित्व ग्राम पंचायत लुजोता के पास ही है। 

उन्होंने कहा कि इस भूमि पर न्यायालय ने यथास्थिति बनाए का आदेश दिया हुआ है जिसके निरस्त होने के बाद ही भूमि मण्डल अधिकारी (नागरिक) कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु राजस्व विभाग को हस्तांतरित करने की आगामी कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) कार्यालय अग्निशमन केंद्र, नांगल चौधरी के भवन में संचालित किया जा रहा है।