Haryana News: हरियाणा में विदाई से पहले बारतियों पर बरसाए लाठी डंडे, थाने तक पहुंचा मामला
गाड़ी को साइड देने पर हुआ विवाद
मामले में विवाद तब हुआ जब झाड़सा गांव से बारात मोलाहेड़ा गांव में गई थी। बारात की चढ़त के दौरान लोग सड़क पर नाच रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार युवकों का बारातियों के साथ गाड़ी को साइड देने पर विवाद हो गया।
बरातियों को धमका कर चले गए बदमाश
दूल्हे के रिश्तेदार किशन लाल का कहना है कि युवकों ने बारातियों को धमकाना शुरु कर दिया। इसके बाद युवक चले गए। लेकिन कुछ देर बाद युवक अन्य साथियों को लेकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे।
महिलाओं को भी नहीं बख्शा
सामुदायिक केंद्र में पहुंचते ही करीब 10 युवकों ने तोड़-फोड़ करते हुए उसके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। दूल्हे पक्ष की महिलाएं भी हमले में घायल हुईं। हमले में 2 युवक घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CCTV से जांच में जुटी पुलिस
जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी सवार दो से 3 युवकों की साइड लेने को लेकर विवाद हुआ था। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से युवकों की गाड़ी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पालम विहार के प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष कर ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।