{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  Haryana News: हरियाणा में तेज रफ्तार कार ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, 4 घायल

 
 


Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होली के त्योहार पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां शादीपुर गांव के पास तेज रप्तार कार ने 3 बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 दोस्त घायल हो गए जबकि 20 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  

मृतक की पहचान नमन पाल 20 वर्षीय निवासी बजीदपुर के रूप में हुई है। नमन अपने दोस्त अरूण के साथ बाइक पर था। कल होली पर प्रिंस और गौरव दूसरी बाइक पर थे। तीसरी बाइक पर दो और दोस्त थे। नमन अपने दोस्त वरूण के साथ बाइक के पीछे बैठा हुआ था।

बाइक पर घर लौट रहा था घर

साहब सिंह  ने पुलिस को बताया कि उसकी सेक्टर-5 में चाय की दुकान है। कल वह अपनी बाइक पर उड़ाना से उमरी होते हुए बजीदपुर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसका बेटे नमन पाल और उसका दोस्त अरुण बाइक पर मिले। उन्होंने उनसे बातचीत की और फिर अरुण बाइक लेकर उसके आगे हो गया।

ओवरटेक कर मारी टक्कर
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार आई। उसके ड्राइवर ने बिना हॉर्न दिए नमन और अरूण की बाइक को टक्कर मार दी। कार का बैलेंस बिगड़ गया तो बाकि बाइक भी कार की चपेट में आ गई। उसका बेटा नमन सिर के बल गिरा। उसने अपनी बाइक को साइड में खड़ी करके बेटे को संभाला।

अस्पताल में तोड़ा दम

उसने राहगीरों की सहायता से अस्पताल भेजा। नमन को पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।