Haryana News: थाईलैंड जाएगा सोनाली फोगाट का हत्यारोपी, पत्नी के साथ मनाएगा एनिवर्सरी
Jan 30, 2026, 21:19 IST
Haryana News: हरियावी टिक-टॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का हत्यारोपी अब थाईलैंड में जाकर अपना रिलेशन सुधारेगा। बॉम्बे एंड गोवा हाईकोर्ट ने सोनाली फोगाट के हत्यारोपी को थाईलैंड जाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के आदेस पर सुखविंद्र को उसका पासपोर्ट भी मिल गया है।
आरोपी सुखविंद्र के वकील के अनुसार सुखविंद्र पत्नी के साथ अपने रिलेशन ठीक कना चाहता है। काफी समय से उनके बीच विवाद चल रहा है। इस दौरान दोनों 4-5 दिन थाईलैंड में समय बिताएंगे। इसके लिए सुखविंद्र ने कोर्ट में एक एप्लिकेशन दाखिल की थी।
बता दें कि सोनाली फोगाट साल 2022 में 22 और 25 अगस्त के लिए गोवा घूमने गई थी। उनके साथ उनकी पीए सुधीर सांगवान और एक फ्रेंड सुखविंद्र सिंह भी था। इस दौरान सोनाली फोगाट की मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके भाई रिंकू ढाका की शिकायत पर गोवा पुलिस ने सुधीर-सुखविंदर समेत 5 लोगों पर मर्डर का केस दर्ज किया था।