{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में स्कूल बस और कार की टक्कर, दो की मौत, कई स्टूडेंट्स भी घायल

 
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्कूल बस और कार की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कुछ स्कूली बच्चे भी घायल हो गए।

कार से टक्कर होने के बाद बस पेड़ से टकरा गई। इसमें उसका चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से बच्चों को बस से बाहर निकाला। घायलों को रेवाड़ी के मात्रिका अस्पताल में भर्ती कराया।

मृतकों की पहचान जेतड़वास निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र और सचिन के रूप में हुई है। दोनों युवक कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। मोहनपुर गांव के पास यह हादसा हुआ।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।