{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में स्कूल प्रिंसिपल के खाली पदों को भरने की तैयारी, PGT को किया जाएगा प्रमोट

 
Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग ने फिर से 150 पीजीटी को प्रिसिंपल प्रमोट करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग ने सभी डीईओ को पत्र लिखकर केस मांगे हैं। एक हफ्ते के दौरान प्रदेश भर के जिला शिक्षा अधिकारियों को ये केस भेजने हैं।

हरियाणा में 2 महीने पहले भी शिक्षा विभाग ने 218 पीजीटी को प्रमोट कर प्रिसिंपल बनाया था। उस समय प्रदेश के 349 स्कूलों में प्रिंसिपल के पद खाली थे। जिसके लिए 218 पीजीट को प्रमोट कर प्रिसिंपल बनाया था। अभी रिटायरमेंट के चलते करीब 150 के करीब पद फिर से खाली हो गए हैं। जिसके चलते विभाग एक बार फिर से प्रमोशन कर इन खाली पदों को भरने की तैयारी कर रहा है।

8 पाइंट में समझिए महत्वपूर्ण बातें…

रिटायर्ड अधिकारियों के मामले न भेजे जाएं।
जिन अधिकारियों ने पहले प्रमोशन न लेने का ऑप्शन चुना था और 1 साल बीत चुका है, वे भी अपने संबंधित जिला प्रमुख के माध्यम से पदोन्नति के लिए अपने मामले भेज सकते हैं।

जो अधिकारी प्रमोशन नहीं लेना चाहते, वे अपने संबंधित जिला प्रमुख के माध्यम से वचन पत्र समेत अपनी सहमति भेज सकते हैं।

पदोन्नति के मामले संलग्न प्रपत्र के मुताबिक अनुलग्नकों जैसे कि मास्टर डिग्री (मार्कशीट सहित), बी.एड. डिग्री, सारांश पत्र, शिकायत/जांच/अनुशासनात्मक कार्रवाई/आपराधिक कार्यवाही का प्रमाण पत्र, जिस पर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी के विधिवत हस्ताक्षर हों, के साथ भेजे जा सकते हैं।

व्यक्तिगत फाइलें/सेवा पुस्तिकाएं प्रमोशन के मामलों के साथ न भेजें, क्योंकि उन पर विचार नहीं किया जाएगा।

राज्य पुरस्कार आदि की वजह से 58 वर्ष से अधिक सेवा विस्तार पर कार्यरत अधिकारियों के मामले सेवा विस्तार आदेश और राज्य पुरस्कार के वेरिफाई प्रमाण पत्र के साथ भेजे जाने चाहिए।

अगर किसी अधिकारी की मौत हो जाती है, तो मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाे और ऐसे अधिकारी की एमआईएस प्रोफाइल को इस जानकारी से अपडेट किया जाए।

पदोन्नति के लिए विचाराधीन अधिकारियों को यह निर्देश भी दे सकते हैं कि वे अपनी एमआईएस प्रोफाइल को अनुमोदित रखें और सटीक एवं स्पष्ट जानकारी से अपडेट रखें।