{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में बसों को चार्ज करने के लिए सिर्फ 2 चार्जिंग स्टेशन, सड़कों पर कैसे चलेंगी 15 ई बसें?

 
Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ई बसों के संचालन पर जोर दे रही है। लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्टर अभी भी अधूरा है। जानकारी के अनुसार 6 महीने बीत जाने के बावजूद तीसरा चार्जिंग स्टेशन अभी तक स्थापित नहीं हो पाया है। मौजूदा हालात  ये हैं कि 15 इलेक्ट्रिक बसों को सिर्फ 2 चार्जरों के भरोसे चलाया जा रहा है। एक बस चार्ज होने में 50 से 60 मिनट का समय लगता है। ऐसे में सभी बसों को दिन रात शिफ्टों  में बारी-बारी चार्ज करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक नए चार्जिंग स्टेशन के लिए पहले अल्टरनेटिंग करंट डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स पैनल लगाना अनिवार्य है, लेकिन अब तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

फिलहाल ये इलेक्ट्रिक बसें सुबह साढ़े 6 बजे से रात साढ़े 8 बजे तक 2 शिफ्टों में चलाई जा रही है। ये बसें अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, बराड़ा और यमुनानगर रूट पर यात्रियों को सेवा दे रही है। लेकिन अगर जल्द ही तीसरे चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था नहीं हुई, तो आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर प्रभाव पड़ सकता है और यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है। फिलहाल इन ई बसों को चलाने वाले ड्राइवर और रोडवेज यूनियन से जुड़े कर्मचारी और चार्जिंग स्टेशन लगाने की मांग कर रहे है।