{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा के इस जिले में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी होंगे तैनात, जानें कारण  

 
 


Haryana News: हरियाणा के अवसर पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिले में सख्त व्यवस्था कर ली गई है। ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके। जिले में कुल 25 नाके बनाए गए हैं।

इन नाकों पर 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात होंगे। एल्को-सेंसर (एल्कोमीटर) की सहायता से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच की जाएगी। साथ ही जिले के  गांवों में लगने वाले 22 मेलों में 350 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 42 राइडर टीमें, 25 ईआरवी और 8 पीसीआर वाहन फील्ड में एक्टिव रहेंगे। 

SP हेमेंद्र मीणा का कहना है कि होली के पावन अवसर पर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्ऱवाई की जाएगी। यह पर्व भाईचारे और सोहार्द का प्रतिक है सभी इसे शांति के साथ मनाए।

त्योहार के दिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को परिवार की कमी ना महसूस हो इसके लिए अनोखी पहल की गई है। SP के आदेश पर सभी नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को एसएचओ, डीएसपी और स्वयं एसपी मौके पर पहुंचकर मिठाइयां खिलाएंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं और सुरक्षित व जिम्मेदार तरीके से होली का पर्व मनाएं।