Haryana News: हरियाणा में जेई से लेकर चीफ इंजीनियर तक 80 अधिकारियों पर हुई बड़ी कार्रवाई, सिंचाई मंत्री ने दी पूरी जानकारी
Jun 11, 2025, 21:36 IST
Haryana News: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि निर्माण सामग्री में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशानुसार सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं पर चल रहे निर्माण कार्यों में निर्माण सामग्री के 48 सैंपल भरे गए, उनमें से 18 सैंपल फेल पाए गए। जिस पर जेई से लेकर चीफ इंजीनियर तक के 80 अधिकारियों को हरियाणा सिविल सेवा नियमावली धारा- 7 व 8 के तहत चार्जशीट किया गया। श्रुति चौधरी बोली- रकार किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेगी श्रुति चौधरी आज यहाँ अपने निवास स्थान पर पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ परियोजनाएं पूरी होने की कगार पर थी। जब परियोजना पूरी होने को होती है तो अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ जाती है। बार-बार शिकायत मिलने पर विभाग की विजिलेंस विंग ने छापामारी की और सैंपलिंग ली। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की काफी पेमेंट हो चुकी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठेकेदारों से रिकवरी करने की संभावनाओं को तलाशा जायेगा। किसाऊ बांध को लेकर दिया ये जवाब किसाऊ बाँध परियोजना के बारे में पूछे जाने पर श्रुति चौधरी ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय परियोजना है। हरियाणा के लिए यह अति महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दो दिन पहले ही इस परियोजना की समीक्षा की थी। किसाऊ बांध से हरियाणा को सिंचाई के साथ-साथ पीने के पानी के लिए और पान-बिजली में हिस्सेदारी मिलनी है। इस बाँध से हरियाणा को यमुना नदी में 709 क्यूसिक पानी मिलेगा। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सिंचाई मंत्री ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें श्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत प्रधानमंत्री मिला है। जम्मू -कश्मीर से धारा- 370 हटाना, तीन तलाक व ऑपरेशन सिन्दूर जैसे कठिन निर्णय लेना उनके मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है।