Haryana News: हरियाणा में इनेलो ने कार्यकारिणी की घोषित, देखें नये पदाधिकारियों की लिस्ट
Haryana News: हरियाणा में इनेलो ने कार्यकारिणी की घोषित, देखें नये पदाधिकारियों की लिस्ट
इनेलो ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की घोषित
महंत बलदेव दास को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का वरिष्ठ उपप्रधान, महेंद्र सिंह दहिया को कोषाध्यक्ष एवं रि. सूबेदार मेजर कृष्ण श्योराण को कार्यालय सचिव किया नियुक्त
रि. एचसीएस संतलाल पचार, राम प्रकाश गोगी, जय सिंह पासवान को बनाया गया महासचिव
प्रो. दयानंद, केएल लुथरा, पूर्व प्रिंसिपल धर्मबीर दहिया, रि. डीडीपीओ लालराम यादव, जगपाल मंडोत वाल्मीकि और बूड़ सिंह अरोड़ा को सदस्य किया गया नियुक्त
चंडीगढ़, 2 अगस्त। संगठन का विस्तार करते हुए शनिवार को इनेलो के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रधान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा से विचार विमर्श करके बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी घोषित की।
महंत बलदेव दास को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का वरिष्ठ उपप्रधान, इंद्र सिंह ढुल, एडवोकेट दिलबाग सिंह, रि. एचसीएस डीआर कैरों, रि. एचसीएस प्रेम चंद और तेजपाल शर्मा पतरेड़ी को उपप्रधान,
रि. एचसीएस संतलाल पचार, रि. एचसीएस सुभाष सिहाग, राम प्रकाश गोगी, एडवोकेट दरियाव सिंह, जय सिंह पासवान और रोहतास खत्री को महासचिव, ऋषि राज शर्मा, एडवोकेट जगदीप सिंह और महेश कुमार रूबी को सचिव, महेंद्र सिंह दहिया को कोषाध्यक्ष, जयवेंद्र दलाल, प्रो. दयानंद, केएल लुथरा, पूर्व प्रिंसिपल धर्मबीर दहिया, रि. डीडीपीओ लालराम यादव, दलजित सिंह, बलबीर सिंह, रामजी लाल, जगपाल मंडोत वाल्मीकि, राजकुमार रेडू, देवेंद्र रेडू, दयानंद रेडू और बूड़ सिंह अरोड़ा को सदस्य एवं रि. सूबेदार मेजर कृष्ण श्योराण को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है।
साथ ही मास्टर सत्यपाल यादव को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के रेवाड़ी जिला का संयोजक नियुक्त किया गया है।