Haryana News: हरियाणा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी स्कूटी को मारी टक्कर, जीजा की मौत, साला घायल
मृतक की पहचान 50 वर्षीय मामचंद निवासी अलावलपुर फोकसा गांव, जिला अंबाला के रूप में हुई। मामचंद 6 मार्च को अपने साले जोगीमाजरा से मिलने आया था। घायल ज्ञानचंद का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बेटे के सामने हुआ एक्सीडेंट
अरुण कुमार निवासी जोगीमाजरा ने बताया कि उसका पित ज्ञानचंद और फूफा मामचंद इलेक्ट्रिक स्कूट पर सवार होकर लाडवा बाजार की तरफ निकले थे। कुछ देर बाद वह अपनी बाइक पर उनके पीछे-पीछे चल पड़ा। उसेक पिता स्कूटी सही स्पीड में चला रहे थे।
स्कूटी को पीछे मारी टक्कर
जब वे लाडवा की तरफ बढ़े तो मुस्ताबाद की ओर से आई तेज स्पीड से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने सीधे स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनों दूर सड़क पर उछलकर गिर पड़े। स्कूटी कार के आगे ही फंस गई।
दोनों संभाला और अस्पताल पहुंचाया
उसने तुरंत अपनी बाइक रोककर पिता और फूफा को संभाला। राहगीरों की सहायता से लाडवा के CHC अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसके फूफा मामचंद को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कार नंबर पर दर्ज की FIR
पुलिस ने अरुण के बयान पर कार के नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामचंद के शव का आज पोस्टमार्टम करवाएगी। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया।