Haryana News: हरियाणा में बनी 590 करोड़ घोटाले में हाई-लेवल जांच कमेटी, एक महीने में जांच करेगी कमेटी
Feb 24, 2026, 20:34 IST
Haryana News: हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के बैंक खातों से 590 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में राज्यपाल के आदेश पर हाई लेवल जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी की अध्यक्षता वित्त विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता करेंगे।
कमेटी IDFC बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक को पैनल में शामिल करने की प्रक्रिया और मंजूरी की जांच करेगी। कमेटी यह भी पता लगाएगी कि किन लोगों को इन बैंकों में पैसे भेजने की परमिशन दी थी।